बच्चों में कानून का ज्ञान जरूरी होना चाहिए: जिला जज

सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी चम्पारण
की रिपोर्ट 13/4/18




हमारा संविधान लोक कल्याणकारी राज्य की परिकल्पना करता है। लेकिन आज ज्यादातर लोगों को कानून की साधारण जानकारी भी नहीं है। बच्चे देश का आधार हैं इसलिए कानून की जानकारी इन्हीं से शुरू की जाए तो संविधान की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। उक्त बातें जिला जज अभिमन्यु लाल श्रीवास्तव ने गुरूवार को नगर के राजसंपोषित कन्या स्कूल में विधिक साक्षरता क्लब का उद्घाटन करते हुए कही।
वे स्कूल में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव वृजेंद्र कुमार राय ने कहा कि प्रत्येक स्कूल में बने लिगल लिट्रेसी क्लब में 15 छात्र-छात्राओं की टीम है और इसमें एक नोडल शिक्षक है। जिनके द्वारा बच्चों को विधिक साक्षरता के प्रति जागरूक किया जाएगा। जहां इन्हें बाल श्रम, बाल विवाह, एसएसी एसटी एक्ट, ट्रैफिक रूल आदि कानूनों की बेसिक जानकारी दी जाएगी। इसके लिए लिगल लिट्रेसी क्लब परिचर्चा, निबंध, लेख , पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों को कानूनी साहित्य भी दिया जाएगा जिससे वह इस विषय में जानकारी प्राप्त कर सकें। क्षेत्रिय शिक्षा उपनिदेशक ब्रजेश ओझा ने कहा कि जिले के पांच स्कूलों में विधिक साक्षरता का प्रोग्राम चलाया जा रहा है।
तीन स्कूलों को मिले कम्प्यूटर:- जिला विधिक सेवा प्राधिकार की तरफ से नगर के विपिन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राज इंटर कॉलेज और राज संपोषित कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला जज अभिमन्यु लाल श्रीवास्तव द्वारा कम्प्यूटर एवं विभिन्न उपस्कर देकर लिट्रेसी क्लब की विधिवत स्थापना की गई। सबसे पहले नगर के विपिन हाई स्कूल में कम्प्यूटर कक्ष का उद्घाटन जिला जज द्वारा किया गया। इसके बाद राज इंटर कॉलेज में जिला जज पहुंचे। जहां एनसीसी कैडेट द्वारा उनका स्वागत किया गया। यहां लिट्रेसी क्लब का उद्घाटन किया गया।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM