*सिसवा बसन्तपुर में हुआ दंगल
में सांसद जी ने फीता काटकर किए सुभारम्भ*
---–--------------------------------------------------

*सरस संगम बगहा*
चंदन कुमार / कृष्णा कि रिपोर्ट 



बगहा प0 च0 : बगहा प्रखंड के सिसवा बसन्तपुर पंचायत के बसन्तपुर गाँव में कल दिनांक 03-06-2018 दिन रविवार समय 10:00 अपराह्न से 03:00 पूर्वाह्न तक  एक दंगल का आयोजन हुआ । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वाल्मीकि नगर के सांसद सतीश चंद्र दुबे ने फीता काटकर दंगल का शुभारंभ किया।इस आयोजन के आयोजन कर्ता बसन्तपुर गाँव के नवयुवक संघ सक्रिय सदस्य थे।संघ के अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने बताया कि हर साल बसन्तपुर में इस तरह का आयोजन अब होता रहेगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में जदयू के पूर्व विधायक प्रत्याशी भीष्म साहनी थे।

   इस  दंगल में दिल्ली , बनारस , पटना , उत्तरप्रदेश , नेपाल और चम्पारण के  पहलवान भी  सामिल हुए ।  और एक दर्जन पहलवानों ने भाग लिया।जिन्हें सांसद श्री सतीश चन्द दुबे द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस दंगल का संचालक छोटेलाल दास महाराज जी थे  । और व्यस्थापक श्री मधुशुधन  यादव, कोशाध्यछ रजनीश केशरी  और सहयोगी नवयुवक दल एंव ग्रामवासी भी थे ।
दंगल बहुत ही शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ । और इस दंगल को लेकर के बसन्त पुर वासियो में काफी उत्साह देखने को मिला।

  वहीं विशिष्ट अतिथि द्वारा कुश्ती के बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
      मौके पर इन अतिथियों के अलावा जदयू के वरिष्ठ नेता मुश्ताक अहमद, जिला पार्षद जंगबहादुर यादव,म०इमरान, रजनीश प्रसाद अनिल प्रसाद, सरपंच पति दिनेश साह,नन्दकिशोर प्रसाद, दिनेश गुप्ता आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।
* सरस संगम *


No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM