

सरस् संगम पिन्टू कुमार की कलम से✍-
एक सप्ताह से हो रही बारिश से विद्यालय एवं हाट बाजार थाना NH-28B को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण सड़क एवं चौराहा पर जलजमाव से विद्यालय एवं स्कूली बच्चों समेत लोगों की आवाजाही करने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुख्य सटे चौराहा लगुनाहा चौक से जाने वाली मिडिल स्कूल हाई स्कूल का मुख्य रास्ता एवं सड़क पर करीब 24 लंबाई से अधिक, करीब 2 से 28 फीट गहरे गड्ढे में जलजमाव दिखाई दे रहा है ।जिसके कारण छात्र छात्राओं समेत राहगीरों को अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि इस चौराहा से होकर प्रत्येक दिन सैकड़ों वाहन एवं हजारों राहगीरों का आवाज आई होती रहती है। और तो और जनप्रतिनिधि एवं विभाग के पदाधिकारियों का भी आना जाना इसी चौराहा से होकर जाना पड़ता है। गड्ढानुमा सड़क पर जलजमाव बूढ़े और स्कूली बच्चे बुजुर्ग गिरते रहते हैं।पानी का निकासी नहीं होने से एक जगह जलजमाव अनेक प्रकार की बीमारियों दावत दे रहा है। इस चौराहा पर जल जमाव के कारण कई अप्रिय घटना का संदेश देता है।जिसे चौराहा के लोग काफी परेशान हैं।
No comments:
Post a Comment