


सरस् संगम टीम की रिपोर्ट-
धनहा मुख्य मार्ग की सड़कें बरसात के मौसम में मौत की डगर साबित हो रही है।जो 4/8/2018 को रात्री में हरियाणा से चलकर up और बिहार के धनहा के रास्ते आ रही ट्रक का एक चक्का गड्ढे में गिरने के कारण अनियंत्रित होकर रोड से निेचे 25 फिट गहरे गड्ढे में पलट गई।उस क्षेत्र की जनता आए दिन दुर्घटनाओं से भयभीत हो गई है। लेकिन प्रखंड और प्रशासन की लापरवाही से आए दिन दुर्घटना हो रही है ।आपको बताते चलें कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने इसका शिलान्यास किया था। जो जो अपने आप में मिसाल था। उसके बाद एक बार भी रोड रिपेयररिंग तक नही हुई।जहाँ तहा गढ़ा होतावहाँ ठेकेदार के द्वारा मिटी भर दिया जाता। यह सड़क बिहार और यूपी की सीमाओं से जोड़ती है ।जो खतरनाक रूप अख्तियार कर चुकी है ।पिछले साल के अंदर इसी रास्ते से गुजरने वाले 50 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। वही लगभग दो दर्जन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है। बरसात होते ही इस मार्ग में बीते माह के दिनों में कितने दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसकी गिनती नहीं आपको बरसात के दिनों में टूटे हुए मुख्य सड़क एवं गड्ढा है। इस रास्ते से कोयला और ट्रांसपोर्टिंग एवं बिजनस व्यापार की जितनी वस्तुएं होती है ।इसी मार्ग से आता और जाता रहता है। इस सड़क पर संकीर्ण और वाहनों की गति पर नियंत्रण नहीं होने से आम लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।
No comments:
Post a Comment