भजपा के विरुद्ध जलालपुर के अम्बेडकर नगर में सेक्टर का गठन।

सरस् संगम से अकबर पुर टीम की रिपोर्ट- आज विधानसभा जलालपुर अंबेडकरनगर में सेक्टर के गठन तथा बूथों के गठन के संबंध में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता महेंद्र यादव ने किया, तथा बैठक का संचालन आलोक सिंह यादव ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री श्री शंखलाल मांझी ने कहा कि भाजपा दमनकारी नीति से शासन चला रही है। लगातार दलितों की हत्याएं हो रही हैं। भ्रष्टाचार एवं बलात्कार अपने चरम सीमा पर चल रहे हैं। बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष पप्पू वर्मा, रामकिशोर बारी, चंद्रभान निषाद, गुलजार अहमद, अखिलेश यादव, राकेश यादव, अंकुश विश्वकर्मा, चंदन कुमार गौतम ,गिरीश चंद्र शर्मा, दिनेश वर्मा, हामिद हसन, अशोक कुमार अग्रहरि, फिरतू राम अग्रहरि, मुर्तजा, शैलेंद्र यादव, इमाम अली, मोहम्मद आसिफ, रंजीत शर्मा, राकेश कुमार गुड्डू, केदारनाथ यादव, साबिर अली, सूर्य नारायण यादव, विपिन कुमार तथा शंकर निषाद इत्यादि लोग रहे।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM