आज दिनांक 05/08/2018ई सायः गोरेगांव (प)साईं वीनस को आप हाउसिंग सोसायटी,साप नम्बर बी/02,में राजनीतिक परिचर्चा हुई;जिसमें निर्णय लिया गया है कि,वर्तमानस्थिति में आरक्षण की भूमिका से सभी अनारक्षित वर्ग अत्यन्त खिन्न है और चाहता है कि देश में कोई ऐसी व्यवस्था बने जिसमें या तो सभी को जनसंख्यनुसार आरक्षण मिले,अथवा आर्थिक आधार,पर आरक्षण मिले या फिर संपूर्ण रूप से आरक्षण को समाप्त कर दिया जाय ।ऐसे समस्त बन्धुओं के लिए एक राष्ट्रीय मंच का गठन किया जाय जो राजनीतिक हो और सभी अनारक्षित समाज को एकत्र करके उनकी समस्याओं का समाधान करें ।इसी विषय के साथ आज गम्भीर चिन्तन हुआ और निर्णय किया गया कि अनारक्षित समाज पार्टी या फिर कई अन्य नाम सुझाए गए हैं उनमें से एक का गठन कर राजनीतिक दल बनाया जायेगा ।इसमें आदरणीय श्री शंभूनाथ मिश्र ब्राह्मण एकता मंच चैरिटी ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ,कृपाशंकर मिश्र,ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता दुर्गा प्रसाद पाण्डेय ब्राह्मण एकता मंच के संरक्षक सदस्य धनञ्जय मिश्र,ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष ओमकार नाथ मिश्र प्रचार प्रसार मंत्री आदि की उपस्थिति में अंतिम निर्णय लिया गया है अगला मिटीग १२/०८ २०१८ दिन रविवार को रखा गया है मुम्बई में ।आप सभी महानुभावों को शीघ्र ही आमंत्रित किया जाएगा ।।धन्यवाद ।।आपका धनंजय मिश्र ब्राह्मण एकता मंच चैरिटी ट्रस्ट के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष युवा नेता

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM