200 कार्टन विदेशी शराब के साथ पिकप वैन का ड्राइवर ग्रिफ्तार।

सरस् संगम (कार्यलय)बगहा बगहा पुलिस जिला अनुमंडल के नदी थाना क्षेत्र से हरियाणा से शराब की खेप लेकर तस्कर बिहार के बगहा के लिए चला था। जिसे नदी थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की सुबह में पकड़ लिया। शराब की कीमत लगभग दस लाख रुपये आका जा रहा है। वहीं विदेशी शराब के साथ पिकअप ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी तस्कर पिकअप ड्राइवर की पहचान हरियाणा के इंसार सदर थाने के हरिकोट नामक गांव निवासी नवीन कुमार के रूप की गई। जबकि पिकअप वैन का खलासी मोनू मौके से फरार हो गया।वही बगहा पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पिकअप वैन से विदेशी शराब की खेप गंडक नदी के तट पर लाई गई थी। और वहां से नाव पर लाद कर भेजने की तैयारी चल रही थी। तभी गुप्त सूचना के आधार पर नदी थान के थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया के नेतृत्व में पुलिस फोर्स के साथ पहुंची। और उक्त स्थल से पिकअप ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया । लेकिन उक्त नाविक व पिकप वैन के खलासी अन्य लोग मौके से फरार हो गए। पिकअप वैन से लगभग 200 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया है। जिसकी आकि गई अनुमानित कीमत 9 लाख 60 हजार रुपये है। उक्त मामले में पिकअप वैन मालिक व नाविकों की पहचान कर ली गई है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM