राजकीय मध्य विद्यालय पतिलार में हुआ,तरंग प्रतियोगिता का आयोजन।

सरस् संगम (कार्यलय)बगहा/चौतरवा बगहा-1 प्रखंड के पतिलार पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय पतिलार परिसर में स्थित खेल मैदान में शनिवार को बिहार स्कूल स्पोर्टस मीट तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ,बिनोद कुमार सिंह , उप प्रमुख सुशीला देवी, प्रधानाध्यापक श्री हीरालाल यादव, चौतरवा थाना एस आई बिनोद कुमार, बीआरपी प्रदीप कुमार ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्ज्वलित कर किया। तरंग प्रतियोगिता कार्यक्रम में प्रखंड के सभी चयनित विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान दौड़ प्रतियोगिता, रस्सी छलांग, सेव दौड़, जैसी अन्य प्रतियोगिताएं कराई गई। प्रखंड स्तर पर जो बच्चे चयनित किए जाएंगे। वे छात्र जिला स्तर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि खेलकूद से बच्चों का शारीरिक विकास होता है ।और शरीर स्वस्थ रहता है। उप प्रमुख सुशीला देवी ने बताया कि बिहार शिक्षा विभाग की अच्छी पहल है, जो बच्चों की पढाई के साथ शारीरिक विकास के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाता है। जिससे शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। कार्यक्रम के आरंभ में हरिहर उच्च विद्यालय के प्रधान शिक्षक श्री हीरालाल यादव ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ना है तो कड़ी मेहनत करना जरूरी है। तरंग प्रतियोगिता की अध्यक्षता बीआरपी प्रदीप कुमार, शमशूल हक , योगेंद्र प्रसाद ,प्रदीप कुमार ने की। संचालन राजकीय मध्य विद्यालय पतिलार के प्रधान शिक्षक बहादुर अलीने किया।इस मोके पर सहायक शिक्षक राजेश कुमार,श्रवण कुमार,जियाउल हक, केशव प्रसाद, अन्य शिक्षक गड़ उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM