धनहा थाना को मिली बड़ी सफलता 85 लीटर शराब के साथ काले रंग का स्कार्पियो बरामद।

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/धनहा पिन्टू कुमार की रिपोर्ट:- बगहा पुलिस जिला अनुमंडल के धनहा थाना को बड़ी सफलता हाथ लगी । आरक्षी अधीक्षक के निर्देशानुसार बांसी चौतरवा मुख्य मार्ग के धनहा गौतम बुद्ध पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान स्कार्पियो को रोक गया लेकिन स्कार्पियों नही रुका, नही रुकने के संदेह में पुलिस को सक हुआ, और पुलिस ने पीछा करते हुए, पतिलार मिना बाजार में पकड़ लिया, उक्त दौरान गाड़ी छोड़ तस्कर भागने में सफल रहे, गाड़ी का नम्बर MH 02 AY 3961 हैं। जिसमें से 85 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। वही थानाध्यक्ष हरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि वाहन जांच के क्रम में यूपी से आ रही काले रंग की स्कार्पियो जो मुंबई की नम्बर है।जब हमारी पुलिस टीम के द्वारा रोका गया तो , गाड़ी चालक ने साइड से गाड़ी भगाने का प्रयास किया। गाड़ी का पीछा करने के दौरान पतिलार मिना बाजार से शराब तस्कर गाड़ी छोड़कर गन्ने के खेत का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे है । चलें कि अभी हाल के दिनों में नदी थानां द्वारा 96 सौ बोतल अंग्रेजी शराब का खेप पुलिस के चौकसी में पकड़ा गया था । धनहा थानां यूपी के सटे बार्डर पर स्थित है । शराब कारोबारियों को नकेल कसने के लिये धनहा पुलिस जगह जगह पर छापेमारी कर रही है जिसके दौरान कारोबारियों में खलबली मची हुई है ।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM