लगुनाहा पंचायत के मंदिर परिसर में हुआ, विशाल दंगल का आयोजन।

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/चौतरवा बगहा-1 प्रखंड के लगुनाहा पंचायत के अंतर्गत श्री श्री 1008 श्री खाकी बाबा मंदिर पूजा समिति कंस वध मेले अवसर पर आयोजित एक दिवसीय विशाल दंगल में रविवार को हजारों की तादात में लोग उमड़ पड़े दूर दराज से आए डेढ़ दर्जन से अधिक नामी-गिरामी पहलवानों ने अपनी शानदार कुश्ती का प्रदर्शन कर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।गांव के श्री श्री 1008 श्री खाकी बाबा मंदिर परिसर में दंगल का आयोजन मंदिर कमेटी द्वारा किया गया । इसकी अध्यक्षता लगुनाहा पैक्स अध्यक्ष श्री सुनिल जायसवाल ने किया,वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में गगनदेव राव, ईसू मियां,जितेंद्र जयसवाल,शिवलोचन कुमारआदी रहे।दंगल का संचालन एवं रेफरी काशी पहलवान, योगी पहलवान ने किया।इस दंगल में मुख्य पहलवान की कुश्ती में (1)राजू कुमार सिकटिया-लालू बगहा के बीच हुई।जिसमें राजू कुमार विजयी रहे।(2)उमेश गद्दी नैनहा-अशोक बगहा के बीच हुआ, जिसमें उमेश पहलवान ने अशोक पहलवान को शानदार दावो से पटखनी देते हुए, उमेश पहलवान ने बाजी मारी,ऐसे 18 दांव हुए, जिसमे पहलवानों ने अपना दम दिखाते हुए, हार जीत का परिचय दिया,जिससे मंदिर कमिटी के दद्वारा पहलवानो को पुरस्कृत किया गया।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM