स्वच्छता को ले खुला सत्याग्रह केंद्र ।

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/चौतरवा पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- लोहिया स्वच्छ बिहार योजना के अंतर्गत बगहा-1 प्रखंड के पतिलार पंचायत स्थित पूर्व राजकीय बुनियादी विद्यालय के परिसर में सत्याग्रह केंद्र का उद्घाटन 1/09/2018 दिन शनिवार को किया गया। जिसका उद्घाटन पतिलार पंचायत के मुखिया पति श्री धनंजय यादव ने फीता काटकर किया ।इस मौके पर उप मुखिया संतोष साह,छोटेलाल शर्मा , प्रभात कुमार मिश्र ,राहुल कुमार मिश्र, एवं स्वच्छाग्राही में अशोक राव गोविंद राव ,धीरज तिवारी, चंदा देवी ,एवं आम ग्रामीण जनता दर्जनों की संख्या में उपस्थित रहे। स्वच्छाग्रही अशोक राव एवं चंदा देवी ने आम ग्रामीण जनता से अपील करते हुए कहा कि, आप लोग खुले में शौच ना जाए। इससे हमारे समाज एवं पर्यावरण दूषित होता है ।जो हमारे समाज के लिए गंभीर बीमारियां उत्पन्न करती है ।और इससे हमारी सामाजिक मानसिकता की तनाव बढ़ती है। और हम अनेक रोगों से ग्रस्त होते है। इसलिए सरकार की स्वच्छता के मुहिम में साथ दे,और खुले शौच से मुक्ति पाए।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM