मुहर्रम एवं ताजिया जुलूस निकालने के लिए लेना होगा लाइसेंस।

सरस् संगम(कार्यलय) बगहा बगहा-1नगर के वार्ड 25 गोडियापट्टी में शनिवार को मुस्लिम समुदाय के कुछ युवाओं ने ताजिया रखने के लिए अपने ही दरवाजे पर चबूतरा का निर्माण किया था। इसे देख कर लोगों ने एतराज जताया। मामला स्थानीय वार्ड पार्षद सोनम साह के प्रतिनिधि राहुल साह के पास पहुंचा।और यह सूचना नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेश कुमार के पास पहुचा,वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। और स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास आरंभ किया। इसी बीच एसडीपीओ संजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों से बात करते हुए उस समस्या का समाधान निकाला। एसडीपीओ संजीव कुमार ने कहा कि ताजिया व मोहर्रम जुलूस के लिए एसडीएम ऑफिस में आवेदन देकर लाइसेंस लेना होगा। जिसमे एसडीएम की अनुमति मिलने के बाद ताजिया रखी जाएगी। इस अवसर पर राहुल साह , डब्लू उपाध्याय, मो. अलाउद्दीन, मैनुद्दीन मिस्त्री समेत कई अन्य मौजूद थे। एसडीपीओ ने दोनों समुदायों को समझा कर काम शांतिपूवर्क मामले को सुलझा दिया है।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM