रोजाना लाखो लीटर पानी की बर्बादी, उजागर हुई, विभाग की लापरवाही।

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/चौतरवा सरस् संगम बगहा -1प्रखंड के पतिलार पंचायत के मीना बाजार में मेन रोड पर जगह-जगह सरकारी नल का पाईप टूट जाने के कारण पूरा रोड पर पानी लग जा रहा है। जिसे आम आदमी एवं राहगीरों को आने और जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।आपको बताते चले कि पेयजल योजना के तहत घटिया में पाईप इस्तेमाल कर रोजाना लाखो लीटर पानी बर्बाद करना सरकार एवं विभाग के अधिकारियों के लिए या लिए आम बात हो गई है । इन पाइप में जगह-जगह लीकेज होने के कारण सारा पानी सड़कों पर बह रहा है ।लेकिन सरकार और विभाग पर इसका कोई असर नहीं है। रोजाना पानी टंकी भरने के बाद लाखो लीटर पानी की बर्बादी को लेकर, ग्रामीणों ने जल आपूर्ति विभाग के अधिकारियों एवं विभाग में शिकायत की, लेकिन अभी तक इसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गई । 70 से 90000 किलो लीटर क्षमता वाले का इस पानी की टंकी का निर्माण हुआ था ।तब गांव वासियों की उम्मीद जगी की 10 हजार आबादी वाले गांव में स्वच्छ पेयजल मुहैया होगी। मगर घटिया पाइपों की वजह से आपूर्ति शुरू होते ही,जगह-जगह पाईप लीकेज एवंफुट गई, लेकिन ग्रामीणों के द्वारा विभाग में इसका सूचना कितना बार दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM