कार पर लदी विदेशी शराब के साथ दो तस्कर ग्रिफ्तार।

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/धनहा पिन्टू कुमार की रिपोर्ट:- बगहा पुलिस जिला आरक्षी अधीक्षक के निर्देशनुसार धनहा गौतम बुद्ध सेतु पुल वाहन जाँच के दौरान दो मारुती कार पर लदी विदेशी शराब के साथ दो तस्करो को दबोच लिया। वहीं धनहा थाना अध्यक्ष श्री हरेंद्र प्रसाद ने बताया कि वाहन जाँच के दौरान उस कार में 672 बोतल व्हिस्की एवं 80 लीटर स्प्रिट उस लदी हुई थी। जप्त कार में 14 कार्टून में रखी हुई, कुल 672 बोतल क्रेजी रोमियो व्हिस्की पाई गई।पर वही दूसरी कार पर 4 गिलन 80 लीटर स्प्रिट पाई गईं।दोनों तस्करो की पहचान चौतरवा थाना क्षेत्र पतिलार निवासी विजय सिंह और उत्तरप्रदेश के बरवा निवासी बिट्टू कुशवाहा के रूप में हुई को ग्रिफ्तार कर लिया गया,पूछताछ के दौरान इस कारोबार में संलिप्त आधा दर्जन नामो का अहम खुलासे हुए, तस्करो के द्वारा यह बताया गया कि शराब की खेप चौतरवा थाना क्षेत्र पहुंचानी थी। दोनों तस्करो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM