बगहा:- मानवाधिकार निष्पक्ष ब्यूरो ,भारत के पंजीकृत कार्यालय में हुआ प्रेस कांफ्रेंस ।


मानवधिकार को बदनाम करने  की साज़िश रची गई ।।

बगहा : बगहा नगर के वार्ड न. 11 नरईपुर स्थित मानवाधिकार निष्पक्ष ब्यूरो ,भारत के पंजीकृत कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस हुआ
 जिसमें संस्थापक राष्ट्रीय महासचिव मुकुंद मुरारी राम ने बताया कि निष्कासित लोगो ने मुझ पर जो भी आरोप लगाया है वे सभी आरोप बेबुनियाद हैं ।
इनका कहना है। कुछ व्यक्ति का आचरण सही नहीं होने के कारण उन्हें 
 संस्था से  निष्कासित किया गया था आरोप लगाने से पहले उसके बाद ही इस संस्था को बदनाम करने के लिए जूठा जासिस रची गई है। ये उन लोगो की चाल है। जिन्हे हम संस्था से निकाल चुके है। वे सब   संस्था को बदनाम करने के लिए साजिश कर रहे है और इन्हें राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त है समय आने पर उसका खुलासा भी कर दूंगा । पठखौली थाने में दर्ज मुकदमा बहुत बड़ी साजिश है और इसमें किसी राजनीतिक महिला के संरक्षण का हाथ है ।

और 
9 .9.18 को शाम लगभग 8 बजे संस्थापक मुकुंद मुरारी राम के दरवाजे पर संतोष कुमार श्रीवास्तव ,शेख फरियाद ,जितेंद्र कुशवाहा ,जितेंद्र सहनी कुछ गुंडों के साथ आकर जाती सूचक गालीया देते हुए जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। जिसकी सूचना श्री राम ने स्थानीय हरिजन थाने को आवेदन के रूप में दे दिया है ।प्रेस कांफ्रेंस के मौके पर महेंद्र कुमार यादव(राष्ट्रीय सचिव) ,सुधांशु कुमार शेखर ,बिनोद प्रसाद, मोहन साहनी ( सभी कार्यकारिणी सदस्य) , कोषाध्यक्ष मुना यादव , गुड्डू कुमार यादव , कमलनाथ जायसवाल , रामेश्वर जायसवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे ।

बगहा:- मानवधिकार संस्था  आड़ में लोन दिलाने के नाम पर समाज के गरीबों से ठगी कर लाखों की उगाही करनेवाले दोषियों संतोष कुमार श्रीवास्तव , शेख फरियाद , जितेंद्र कुमार कुशवाह ,जितेंद्र सहनी ,राजेन्द्र चौधरी , सुधा देवी को  मानवाधिकार निष्पक्ष ब्यूरो (भारत) से निष्कासित कर दिया गया है । ब्योरो ने अन्य मानवाधिकार संगठनों से अपील की है की इन बहुरूपियों से सावधान रहें । ब्यूरो के संतोष कुमार श्रीवास्तव (अध्यक्ष) , शेख फरियाद (जिलाध्यक्ष) ,जितेंद्र कुमार कुशवाहा (कोषाध्यक्ष) , जितेंद्र सहनी (जिलाध्यक्ष) , सुधा देवी (महिला अध्यक्ष) , राजेन्द्र चौधरी , व अन्य 19 .8.18 की कार्यकारिणी की बैठक में ही निष्कासित कर दिए गए हैं ।राष्ट्रीय सचिव महेंद्र कुमार यादव की माने तो बगहा पुलिस जिला के कई पंचायतों और प्रखंडों के गरीब और मजबूर व्यवसायियों से जितेंद्र कुमार कुशवाहा और उनके सभी समर्थकों के गैंग ने 2500 से लेकर 50 हजार तक की वसूली 1 लाख से लेकर 10 लाख तक लोन दिलाने के नाम पर वसूला है जिसका मास्टर माईंड संतोष कुमार श्रीवास्तव है ।पैसा वसूली कर आपस में बंदर बांट करने का एक बड़ा मामला 7 अगस्त को प्रकाश में आया जिसके बाद इनको संस्था से निकलने की कार्यवाही शुरू कर गई और साक्ष्य के आधार पर निष्कासित कर दिया गया ।संस्थापक मुकुंद मुरारी राम पर ये सभी निष्कासित लोग झूठा मुकदमा करने का साजिश कर रहे हैं ताकि ये खुद बच जाएं ।उन्होंने बताया कि हमारी संस्था फर्जी और गलत लोगों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी ।साक्ष्य और सबूत मिलते ही ब्यूरो से निकाल बाहर करेगी ।प्रखंड से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सदस्यता शुल्क अलग अलग है जिसका लेखा जोखा में और नव मनोनीत कोषाध्यक्ष मुन्ना यादव करते हैं जिसमें एक पैसे का कोई गड़बड़ी नहीं है ।बैंक फर्जीवाड़े के मास्टर माईंड संतोष कुमार श्रीवास्तव व उनके साथियों को निष्कासन के बाद संस्था का परिचय पत्र या कोई कागजात प्रयोग करते हुए पाया जाए तो उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए । सचिव महेंद्र कुमार यादव के 19 अगस्त की बैठक में ये सभी आरोपी नहीं आए और ब्यूरो से संपर्क करने से कतरा रहे थे।निष्कासित सदस्यों को उनका निष्कासन पत्र डाक द्वारा  भेजा जा चुका है ।  मिश्रौली चौक के पीड़ित रामेश्वर जायसवाल के मुताबिक फर्जीवाड़े का मास्टर माइंड संतोष कुमार श्रीवास्तव जो ब्यूरो का अध्यक्ष हुआ करता था जितेंद्र कुशवाहा के माध्यम से लाखों रुपए वसूलने का काम किया है ।जायसवाल ने बताया कि ब्यूरो की कार्यवाही के बाद कुछ पैसे वापस करने जितेंद्र कुशवाहा आए थे तो संतोष श्रीवास्तव और शेख फरियाद चौक पर आकर धमकी दे रहे थे कि शिकायत करोगे तो बहुत बूरा होगा जो मिलता है उसे चुप चाप रखो । इन बातों से वहां के ग्रामीण उग्र हुए तो ये भाग खड़े हुए ।ब्यूरो से निकाले जाने के बाद सुधा देवी जिसके विरूद्ध स्थानीय न्यायालय में तमाम मामले दर्ज है अपने साथियों संतोष श्रीवास्तव , फरियाद ,कुशवाह ,सहनी राजेन्द्र चौधरी और रेहान नैयर अन्य के साथ साजिश करके संस्था के लोगो को झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दे रहे हैं ।

सरस संगम 

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM