छात्र-छात्राये परिभ्रमण पर वाल्मीकि नगर रवाना।

सरस् संगम न्यूज़ बगहा/चौतरवा- बगहा -1प्रखंड के पंचायत राज लगुनाहा चौतरवा के अहिरवलिआ में राजकीय प्रथामिक विद्यालय(हरिजन) की छात्र छात्राएं परिभ्रमण पर वाल्मीकि नगर रवाना हुए। इससे पहले पंचायत राज लगुनाहा चौतरवा के मुखिया जनप्रतिनिधि श्री आनंद साही ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों को रवाना किया। प्रधानाध्यापक द्वारिका प्रसाद ने कहा कि ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों के भ्रमण से बच्चों का मानसिक विकास होता है और इससे बच्चों को लाभ मिलता है। मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत बच्चों को वाल्मीकि नगर सुरक्षित यात्रा व बच्चों की देखरेख के लिए शिक्षक मनोज कुमार राव,अवध बिहारी साही, मनीष मिश्र,अली अहमद अंसारी, शिक्षक आदि के साथ वे खुद भी जा रहे हैं। रवाना होने से पहले बच्चों को यात्रा के समय ध्यान रखने योग्य बातों की जानकारी दी गई। इधर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि श्री आनंद साही ने कहा कि बच्चों को किताबी ज्ञान होने के साथ-साथ ऐतिहासिक स्थल का परिभ्रमण करने से शैक्षणिक, बौद्धिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से कहा कि शिक्षा एक अनमोल रत्न है। लेकिन इसके लिए आपको काफी मेहनत करने की आवश्यकता है। मालूम हो कि सरकार की इस योजना का लाभ स्कूली बच्चों को दिया जाता है। इस दौरानबच्चों को वाल्मीकि नगर ऐतेहासिक आदि स्थलों पर परिभ्रमण कराया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM