तीन दिनों से लापता युवक का शव ,मिला हरदी नदवा सरेह के गड्ढे में।

सरस् संगम(कार्यलय)चौतरवा बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना क्षेत्र के हरदी नदवा सरेह के एक अधेड़ युवक का शव एक गढ़े पाया गया । मृत युवक के भाई मोतीलाल बताते हैं।21 सितम्बर को अपने घर में कहकर बाजार करने निकले थे। जब वह रात्री में घर नही आये तब उसके परिजनों ने उसके अगले दिन अपने थाना में सूचना दी,उसके बाद चौतरवा थाना की पुलिस ने तलाशी अभियान में जुट गई,उसके बाद कुछ ग्रमीण के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि हरदी नदवा जाने वाले रास्ते मे एक गढ़े में पानी में शव पाया गया हैं। उक्त जनकारी मिलने के बाद चौतरवा थानाध्यक्ष राजू कुमार ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर,शव को निकलवाया, उक्त शव की पहचान रामप्रसाद यादव के रूप में हुई।शव को कब्जे में लेकर थानाध्यक्ष राजू कुमार ने पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया, लेकिन उक्त शव से यह पता चलता है।कि हाथ -मुँह और आँख पर पट्टी बांधकर सिर पर चाकू घोपकर मार डाला गया हो, और मारने के बाद मृत शरीर को साक्ष्य छुपाने के लिए गढ़े में फेक दिया गया।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM