सरस् संगम(कार्यलय) बेतिया/सिकटा संवाद सूत्र:- सिकटा के पश्चिमी मोहमदवा गांव में पूर्व के जमीन विवाद को लेकर कमरूल होदा के चिमनी पर दूसरे पक्ष के लोगों ने गुरूवार की दोपहर दो बजे अंधाधुंध फायरिंग की। गन्ने के खेत से हो रही फायरिंग में चिमनी मालिक का पोता इस्तखार अहमद (21) गोली लगने से जख्मी हो गया है। सिकटा थानाध्यक्ष विमलेन्दु कुमार ने बताया कि इस्तखार अहमद को दाहिने हाथ में गोली लगी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गवरमेंट मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इस्तखार अहमद के हाथ में लगी गोली छटकर सिने के अंदर घुस गयी है। उसे गंभीर स्थिति में बेतिया लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है। घायल के मामा नसीम अख्तर ने बताया कि पूर्वी महमदवा निवासी शेख भोट, शेख शमशाद से चिमनी संचालक कमरूल होदा का पूर्व से विवाद था। दोपहर में इस्तखार अहमद चिमनी पर काम करवा रहा था। इसी बीच चिमनी से सटे गन्ने के खेत से अंधाधुंध फायरिंग होने लगी। जिसमें इस्तखार अहमद घायल हो गया। घटना की सूचना सिकटा थानाध्यक्ष को दी गयी। थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।  

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM