सरस् संगम(कार्यलय)मधेपुरा संवाद सूत्र:- आज श्री दुर्गा उच्च माध्यमिक विद्यालय घैलाढ परिसर में युवा लोकतांत्रिक जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष राजनंदन यादव जी के अध्यक्षता में एक सर्वदलीय आपात बैठक आयोजित की गई। जिसमें दुर्गा शक्ति खेल मैदान में जिला प्रसाशन द्वारा 07करोड़ 59 लाख रू की लागत से बन रहे प्रखंड सह अंचल आवास सह कार्यालय का निर्माण कार्य का सभी दल के नेता,ग्रामीण,दुकानदार,खिलाड़ियों एवं युवाओ के द्वारा आपत्ति जताते हुए जिला प्रसाशन से उक्त भवन अन्यत्र बनाने का आग्रह किया। कहा गया कि घैलाढ प्रखंड मुख्यालय में एक मात्र मैदान है। जिसके उत्तर साइड में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दक्षिण साइड में मध्य विद्यालय पूरब में अस्पताल और पश्चिम में गरीब तबके के छोटे-छोटे व्यापारी दुकानदारी करके अपना गुजर बसर करते हैं। इस बीच में स्थित उक्त मैदान में छात्र छात्राओं और युवाओं के लिए खेलने की जगह है। यहाँ पर दशहरा मेला और हाट भी लगता है। यह घैलाढ का हृदयगति है। यहाँ पर किसी भी कीमत पर भवन निर्माण कार्य नहीं करवाया जाए। मालूम हो कि इससे पूर्व भी माननीय सांसद शरद यादव जी के सांसद मद से 25लाख रू से उक्त मैदान का चाहरदीवारी निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया गया था। कार्य प्रारंभ होने के उपरांत घैलाढ के दोनों विद्यालय के शिक्षक,छात्र छात्राओं,दुकानदार,ग्रामीण ,युवा एवं खिलाड़ियों के द्वारा सांसद महोदय से आग्रह किया गया था। तत्पश्चात माननीय शरद यादव जी ने तत्कालीन डीएम से बात कर मामले को वापस ले लिया गया था। अतः हम सभी सर्वदलीय नेतागण,स्थानीय ग्रामीण,दुकानदार,छात्र छात्राओं,युवा साथियों एवं खिलाड़ियों सहित सभी शिक्षक गण जिला प्रसाशन से माँग करते हैं कि जनहित को ध्यान में रखते हुए पुनः भवन निर्माण कार्य रोकने पर विचार विमर्श किया जाय।कयोंकि अगल बगल में भी भवन निर्माण हेतु पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। जहाँ पर आसानी से भवन निर्माण कार्य करवाया जा सकता है। इस बैठक में मुख्य रूप से युवा लोकतांत्रिक जनता दल के जिलाध्यक्ष डॉ विजेन्द्र कुमार राजद के कार्यकारी अध्यक्ष ङा दीपनारायण यादव युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष डॉ बी के आर्यन,लोजद अति पिछङा के प्रखंड अध्यक्ष दीपनारायण कामत,हम के प्रखंड अध्यक्ष सुमित्रा देवी,भाजपा नेता सह मुखिया अनंत मंडल सरपंच हीरा कामती राजद के प्रो अमरेनदर कुमार,जद(यू) पंचायत अध्यक्ष प्रदीप मंडल,लोजद महिला अध्यक्ष कमलमुखी देवी एलजेडी नेता रामप्रकाश गुप्ता,जदयू नेता उपेन्द्र मंडल लोजद के गोशाय मंडल,युवा लोजद के जिला महासचिव प्रमोद यादव राजू मंडल राजद के पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार काँग्रेस के युवा नेता इमतियाज आलम ललन कुमार अजय सिन्हा मानिकचन्द यादव,दिनेश मंडल ङा भूपेन्द्र यादव रामवृकछ मंडल राजाराम शर्मा सतीश मंडल दीपेन्द्र यादव विजय कुमार पप्पू कुमार सहित सभी दुकानदार ग्रामीण एवं युवा साथी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM