सामुदायिक भवन पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीण हुये एकजुट, बीडीओ को दिया आवेदन

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मैनाटाँड़ संवाद सूत् चौहाटा पंचायत के लौकर गांव में सामुदायिक भवन में अतिक्रमण कर लिये जाने पर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। दर्जनाधिक ग्रामीण एकजुट होकर बीडीओ राजकिशोर प्रसाद शर्मा और सीओ अनिल भूषण को आवेदन देकर सामुदायिक भवन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। सरपंच विकाश कुशवाहा,ग्रामीण बैजनाथ दिशवा,विशनाथ दिशवा,मनोज महतो,संजय दिशवा, मोहन पासवान,राजदेव साह,श्रीराम दिशवा,उमेश उरांव आदि ने आवेदन देकर बताया है कि गांव के ही सेनापति सिंह सामुदायिक भवन पर कब्जा कर लिये हैं। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है। दबंगई के बल पर ग्रामीणों के आवाज को दबा दिया जाता है। जिससे हम सभी ग्रामीणों को सार्वजनिक कार्य मे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।वही बीडीओ राजकिशोर शर्मा ने बताया कि मामले का जांच कर सामुदायिक भवन को अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM