क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू हुए मंत्री आपस में सौहार्द बनाये रखने पर दिया बल मैनाटांड़ के महुअवा में लोगों को संबोधित करते गन्ना व अल्पसंख्यक मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मैनाटाँड़ संवाद सूत्र:- सूबे के गन्ना अल्पसंख्यक मंत्री खुर्शीद फिरोज अहमद ने रविवार को प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर जन समस्याओं से रूबरू हुये। पुरूषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के महुअवा गांव में मंत्री श्री अहमद का भव्य स्वागत किया गया। महुअवा गांव में प्रवेश करने से पूर्व ही रेलवे ढाला के पास सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में मंत्री श्री अहमद को फुल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया गया। मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री श्री अहमद ने कहा कि आपसीत सौहार्द बनाए रखना ही सूबे की मिसाल है। ऐसे में आप सभी भाई लोग आपस में सभी धर्म के लोग मिलजुल कर रहे हैं। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि आज जैसा सफाई देखने को मिल रहा है उसी तरह और दिनों भी सफाई रखें। समाज से दहेज व शराब जैसे कृतियों को जड़ से उखाड़ फेंके। उन्होंने क्षेत्र की जनता को नमन करते हुए कहा कि आप लोगों ने जिस उम्मीद से मुझे पटना भेजकर मंत्री पद के लिए नामित करवाया। मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करता हूं। सिकटा मैनाटाड़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, पुल पुलिया आदि के क्षेत्र में विकास कर विकास करता हूं। आप सभी मुझे हमेशा बताते रहे क्षेत्र के लिए और क्या करना है। क्षेत्र के लोग और क्षेत्र के विकास के लिए अगर मैं 24 घंटा भी काम करूं तो मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी। उन्होंने लोगों को सूबे के मुखिया नितीश कुमार के द्वारा चलाए जा रहे विकास योजनाओं को विस्तार रूप से बताया। साथ ही कहा कि क्षेत्र में कोई भी समस्या हो तो 24 घंटे आप लोग मुझसे संपर्क करें मैं उसका निराकरण करने का काम अविलंब करूंगा। उन्होंने लोगों को कहा कि अगर आपके पास कुछ है तो लोगों की जरूर सेवा करें। लोगों की सेवा करना ही मानव धर्म है। उन्होंने कहा कि मैं महुअवा में मंत्री पद के हैसियत से नहीं आया हूँ आपके बीच आपका बेटा भाई बनकर आया हूँ। क्षेत्र के विकास के लिए आपलोग मुझे हमेशा बताते रहे। ताकि मैं उस पर अमल करूँ। मौके पर ऐनुलहक अंसारी, डॉ शकील अहमद, मिरोज अहमद, प्रभु कुशवाहा, रामाधार चौधरी, विक्रम राम, सुरेश महतो, दिलीप कुमार, मुन्ना गिरी, राजेंद्र पुरी, अर्जुन महतो, फिरोज आलम, समीउरहमान, लालू मियां, राजेश पटेल, मुकेश पटेल, संजय पटेल, शेख लालबाबू सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM