गोष्ठी में अधिकारी के समक्ष किसानों ने रखीं समस्याएं

रतवल पंचायत के मलंग बाबा स्थान में बुधवार को गन्ना कृषक गोष्ठी हुई। जिसमें बगहा सुगर्स फैक्ट्री, केन मैनेजर कृपा शंकर तिवारी, रवि रॉय ,गिरी जी,बिनोद प्रसाद उपस्थित थे। किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं। लोकजनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री ब्रजेश्वर राव, ने किसानों की ओर से समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि गन्ना सेंटर खोलने के लिए उक्त जगह का चुनाव किया।जाए,जहाँ किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े। और पर्ची में समय-समय पर किसानों को मिल जाए। किसानों ने गन्ना भुगतान जल्द कराने का अनुरोध किया।वही संजय मिश्रा ने किसानों की समस्याओं का निराकरण जल्द करने को कहा। गोष्ठी में रतवल पंचायत के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि नीतीश राव, मजिस्टर यादव, पतिलार पंचायत मुखिया पति धनंजय यादव,विजय यादव, कृष्णा यादव आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM