मधुबनी प्रखंड परिषर में मंगलवार को रवि महोत्सव का हुआ आयोजन

सरस् संगम (कार्यलय) बगहा/मधुबनी से अजय कुमार यादव की रिपोर्ट:- मधुबनी प्रखंड परिषर में मंगलवार को रवि महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मनु सिंह चंदेल द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। किसानों को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी शिलाजीत सिंह ने बताया कि, किसान यदि वैज्ञानिक तरीके से खेती करें तो लागत कम व उपज अधिक होगा । उन्होंने कहा कि, किसान पशुपालन, मत्स्य पालन, आदि कर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं । उन्होंने कहा कि, आज पर्यावरण काफी दूषित हो चुका है। जिसके चलते जल, जीवन और जवानी खतरे में पड़ गया है। उन्होंने प्रत्येक कृषि कर्मी को हर गांव में जाकर लोगों को कृषि संबंधित जानकारी देने का निर्देश दिया । वहीं प्रमुख प्रतिनिधि मनु सिंह चंदेल ने कहा कि, सरकार किसानों के लिए अनुदानित दर पर बीज, यंत्र, आदि सुविधाएं उपलब्ध करा रही है । किसान समय से खेती कर अपनी उपज बढ़ा सकते हैं । उक्त अवसर पर जिला उद्यान पदाधिकारी रमेश साह, तकनीकी सहायक जिला कृषि कार्यालय रोहित कुमार, उप प्रमुख छोटेलाल माझी , पूर्व विधायक प्रत्याशी धनंजय पांडे, खोतहवा पंचायत के उपसरपंच बिकेश कुमार गुप्ता,व पैक्स अध्यक्ष टीएन मिश्रा, मोहम्मद जान अंसारी, किसान सलाहकार गोरख साहनी, रमेश चौधरी, समन्वयक बिनोद कुमार, सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। मधुबनी प्रखंड परिषद में आयोजित कृषि महोत्सव में जिला कृषि पदाधिकारी शिलाजीत सिंह ने प्रखंड कृषि पदाधिकारीयों से क्षुब्ध होकर सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारीयों को चुहाड़ बताया। उन्होंने कृषि कर्मियों पर बरसते हुए कहा कि, कृषि कर्मियों का दोष है कि अब तक मधुबनी प्रखंड में 35 सौ किसानों का ही किसान रजिस्ट्रेशन हो पाया है । जबकि मधुबनी प्रखंड में 10,हजार से अधिक किसानों का रजिस्ट्रेशन होना चाहिए । उन्होंने कृषी कर्मियों को निर्देश दिया कि, कृषि कर्मी हर गांव में जाकर किसानों को सरकार द्वारा चलाया जा रहा है, योजनाओ के विषय में अधिक से अधिक जानकारी दें । ताकि किसान इस योजना से लाभान्वित हो सके।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM