चलंत निशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/चौतरवा से पिन्टू कुमार की रिपोर्ट':- लगुनहा चौतरवा पंचायत के चौतरवा कॉमन प्लांट के पंचायत भवन में मंगलवार को चलंत निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 5 दर्जन लोगों का जांच कर दवा वितरण करने का काम डॉक्टरों की टीम ने किया। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन के तत्वाधान में आयोजित चलंत निशुल्क चिकित्सा शिविर में आए चिकित्सक डॉ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि शिविर के माध्यम से सुदूर वर्ती गांव के लोगों को इलाज के साथ साथ दवा उपलब्ध कराना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि शिविर में कुल 105 प्रकार की दवाई उपलब्ध है। जिन दवाओं को जांच के बाद बीमारी के हिसाब से मरीजों के बीच वितरण किया गया ।उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के सुदूर इलाक़ों से भारी संख्या में महिलाओं का आगमन हुआ था। जिसमें महिलाओं का चिकित्सीय जांच की गई। उसके बाद दवा का वितरण भी किया गया। इस मौके पर एएनएम प्रियंका कुमारी फार्मासिस्ट अवधेश कुमार सहित भाजपा नेता श्रीकांत हालदार, तपन हालदार, सुजीत मिस्त्री, रंजीत दास सहित अन्य समाज सेवी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM