आधुनिक तकनीक से करें खेती : विधायक रवि महोत्सव में मिली जीरो टिलेज की जानकारी

सरस् संगम (कार्यलय) बेतिया /चनपटिया नगर संवाददाता सोनु भारतद्वाज की रिपोर्ट:- प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को रवि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक प्रकाश राय ने किया। विधायक ने किसानों से आधुनिक खेती अपनाने की सलाह दी और जीरो टिलेज अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जीरो टिलेज से समय पर बुवाई कर कम लागत से अधिक उपज प्राप्त होता है। जिला कृषि पदाधिकारी शिलाजीत सिंह ने सरकार की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी और किसानों से इसका लाभ लेने की अपील की। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार ने आधुनिक तरीके से खेती को किसान की समृद्धि का जरिया बताया। कार्यक्रम का संचालन करते कृषि समन्वयक घनश्याम शुक्ला ने विभिन्न रवि फसल के विषय में विस्तार से बताया। कार्यशाला को प्रखंड विकास पदाधिकारी दीनबंधु दिवाकर,प्रखंड प्रमुख वीरेंद्र मांझी,सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह,जद यू प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश्वर आजाद,भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा आदि ने संबोधित किया। मौके पर कृषि समन्वयक,जनप्रतिनिधि,किसान मित्र व किसान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM