रवि महोत्सव में कृषकों को मिली उन्नत तकनीक की जानकारी

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/योगापट्टी संवाद सूत्र की रिपोर्ट:- योगापट्टी प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को रवि महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें रवि मौसम में उगाई जाने वाली कृषि की उन्नत तकनीक की जानकारी दी गई।मौके पर आधुनिक तकनीक व टेक्नोलॉजी को अपना कर किस तरह पैदावार बढ़ाई जा सकती है,इसकी जानकारी दी गई। जिला कृषि पदाधिकारी शिलाजीत सिंह ने बताया प्रखंड स्तर पर प्राप्त फसलों का आवंटन जिसमें मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना अंतर्गत गेहूं बीज 210 मसुर बीज 210,जीरो टीलीलेज तीन सौ एकड़ से खेती बीज ग्राम गेंहू सौ किसान एंवम बीज ग्राम तोरी/50 किसान जैविक प्रोत्साहन योजना अंतर्गत तीन सौ 50 यूनिट बर्मी बेड इकाई,बायो गैस,कृषक का जिक्र करते हुए किसानों को इससे लाभ लेने की अपील की गई।कृषकों से सरकार के इस बीज वितरण जो नई तकनीक व उत्पाद से जुड़ी है।को लेकर पैदावार बढ़ाते हुए अपनी आर्थिक स्थिति समृद्ध करने का आह्वान किया।कृषि से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि नियमित अंतराल पर इस तरह की शिविर प्रखंड स्तर पर आयोजित की जाती है।साथ ही पंचायत स्तर पर कृषक समन्वयक व कृषक सलाहकार के द्वारा किसानों को नित्य नई नई तकनीक की जानकारी दी जाती है।इस अवसर प्रखंड कृषि पदाधिकारी चंद्रभूषण शाही,बबलू सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे, आत्मा अध्यक्ष अंजनी पांडे, मिथिलेश पांडे, कामेश्वर चौबे,मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM