भाजपा सरकार में संविधान को जलाया जा रहा है: तेजस्वी

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया सोनू भारतद्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया सोनू भारद्वाजl संविधान बचाओ न्याय यात्रा के चौथे दिन आज पश्चिमी चंपारण में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव केंद्र सरकार के खिलाफ खूब गरजे। यहां के महाराजा मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि हमारा संविधान खतरे में है। वर्तमान केंद्र की सरकार संविधान समीक्षा के नाम पर दलित, पिछड़े, अतिपिछड़े एवं महिलाओं को मिले अधिकार को छीनना चाहती है। भाजपा शासन में संविधान जलाया जा रहा है, क्योंकि भाजपा संविधान विरोधी है। ये लोग गोलवरकर के विधान को लागू करना चाहती है। तेजस्वी ने आगे कहा कि जिनलोगों को भारत के संविधान पर विश्वास नही,सम्मान नही, आस्था नही वैसे लोगो की नागरिकता समाप्त की जानी चाहिए, ऐसा प्रावधान हमारे संविधान में है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री आलोक मेहता, शिवचंद्र राम, विधायक राजेन्द्र राम, सुरेंद्र यादव ,धनजंय पांडेय, प्रभात कु मिश्रा, आशा देवी मोहम्मद शमीम, फ़राज़ फातमी, पूर्व विधायक राजन तिवारी, लक्ष्मी यादव, पूनम देवी, सतीश पासवान, कारी सोहेब सहित अनेक लोग उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM