सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/चनपटिया संवाद सुत्र की रिपोर्ट:- बिहार राज्य ईंख उत्पादक संघ ,अखिल भारतीय गन्ना उत्पादक किसान समन्वय समिति के आह्वान पर पश्चिम चम्पारण के जिला पदाधिकारी के समक्ष बेतिया में दो दिवसीय धरना प्रारम्भ हुआ ।धरना को बिहार राज्य ईंख उत्पादक संघ के महासचिव प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि आज किसानों का चीनी मिलों पर भारी बकाया है।ईंख का वाजिब दाम किसानों को नहीं मिल पा रहा है ।चीनी मिलों द्वारा किसानों गन्ने का तौल में चोरी की जा रही है ।ईंख से चीनी निकलने के अलावें ,अन्य उत्पादित पदार्थों जैसे इथनॉल ,छोआ ,बगास,प्रेसमड में किसानों को कुछ भी नहीं मिलता ।इसतरह अन्य उत्पादनों में आधी हिस्सा किसानों को दिया जाय ।जिले के बंद पड़े एकमात्र चीनी मिल चनपटिया को शीघ्र चालू किया जाय । धरना को किसान सभा के जिला मंत्री चांदसी प्रसाद यादव ,खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला मंत्री प्रभुनाथ गुप्ता ,सीटू के जिला मंत्री शंकर कुमार राव ,शंकर दयाल गुप्ता ,शिव नाथ प्रसाद राय ,सुनील यादव ,प्रकाश कुमार वर्मा ,काशी साह, सदरे आलम ,म.इस्लाम आदि ने संबोधित किया ।जबकि अध्यक्षता ईंख उत्पादक संघ के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र प्रसाद ने की । जिला पदाधिकारी ने प्रतिनिधि मण्डल को सभी मांगों को मानते हुए विश्वास दिलाया कि तीन दिनों में किसानों के बकाये पैसे का भुगतान ,एक सप्ताह में ईंख के दाम में बढ़ोतरी ,चनपटिया चीनी मिल को शीघ्र चालू करने ,मिल चालू होने पर घटतौली की जांच करने एवं पकड़े जाने पर चीनी मिलों पर सख्त करवाई का आस्वासन दिया ।सारी मांगो को पूरा करने के आस्वासन के बाद दो दिवसीय धरना को आज ही समाप्त कर दिया गया ।धरना पर बैठे किसानों ने इसे अपनी जीत बतायी।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM