सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/चौतरवा से पिन्टू कुमार की रिपोर्ट:- युवा लोजपा कार्यक्रताओ के द्वारा सोम वार बरिअरवा गाँव मे लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय श्री सूरज भान सिंह और मुंगेर सांसद श्रीमती मीना देवी के बड़े सुपुत्र आशुतोष कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर युवा लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष सह ज्योतिषाचार्य पंडित रिपुसूदन द्विवेदी के अध्यक्षता में जिला लोजपा कार्यक्रताओ के द्वारा एक सभा आयोजित की गई। इस सभा में अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस मोके पर लोजपा के जिलाध्यक्ष बृजेश्वर राव ने कहा सभी लोजपा परिवार के पदाधिकारी बड़े सदमे में है और उनको बहुत बड़ी गहरा सदमा पड़ा है सभी ने भगवान से प्रार्थना किया की उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और सांसद जी को इस दुखद घड़ी में धैर्य दें। मौके पर युवा जिला महा मंत्री प्रमोद सिंह,जिला संगठन सचिव घुरई कुशवाहा, रामजी यादव, उमेश माली, रोशन उपाध्याय, प्रमोद वर्मा,रघुवर यादव, हरि माली, अशोक कुमार यादव, अवरूद्ध राव रूपेश उपाध्याय ,रामभजु कुशवाहा आदि तमाम लोजपा कार्यक्रता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM