बनहौरा ने 136 रनों से मझौलिया को किया पराजित 12 दिनों तक चलेगा टूर्नामेंट 15 टीमें लेगी भाग

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाद सूत्र:- मझौलिया। क्रिकेट को लेकर युवाओं का जुनून बढ़ता है जा रहा है।प्रखंड क्षेत्र में टूर्नामेंट का श्रृंखला बढ़ता ही जा रहा है।बुधवार के दिन मोतीलाल हाई स्कूल स्टेडियम में एस बी पब्लिक हाई स्कूल के सौजन्य से आयोजित 12 दिवसीय टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन चिकित्सक डॉक्टर साबिर अली, एएसआई पंकज कुमार सिंह तथा पैक्स सदस्य गोलू श्रीवास्तवऔर विजय कुमार ने फीता काटकर किया। डॉक्टर अली के नेतृत्व में दोनों टीम के कप्तान ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। डॉक्टर अली ने कहा कि आज के युवा वर्ग के खिलाड़ी राष्ट्र के निर्माता है ।स्वस्थ जनमत से ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होता है ।खेल को खेल की भावना से आपसी सामंजस्य एवं भाईचारा के साथ खेलना चाहिये।टॉस जीतकर बनहौरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी किया और 236 रनों का लक्ष्य रखा।इसके जवाब में मझौलिया आईटीआई की टीम 100 रनों पर आल आउट हो गये।बनहौरा की टीम 136 रनों से विजयी रही। कमेंटेटर विजय कुमार ,संजय कुमार तथा मोहित कुमार पाठक की कमेंट्री को लोगो ने सराहा।इस मौके पर अमन हॉस्पिटल मझौलिया के कंपाउंडर इमरान अली,औरंजेब, राजन कुमार, एसबी पब्लिक हाई स्कूल के व्यवस्थापक मनोज कुमार पांडेय ,राहुल पांडेय अमित कुमार राजन कुमार बैठा राहुल कुमार वीरेंद्र कुमार आदि मुख्य रूप से सक्रिय रहे।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM