शराब कारोबारीयो मे मचा हड़कंप 210 बोतल शराब बरामद

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/चौतरवा से पिन्टू कुमार रौनियार की रिपोर्ट:- चौतरवा थाना क्षेत्र में आये दिन शराब के साथ कारोबारी और शराब पीने वाले लोगों की धर पकड़ होती रहती है ।उसके बावजूद शराब का धंधा आसमान छुता नजर आ रहा है।मुख्यमंत्री नितिश कुमार द्वारा शराब बन्दी के बावजूद शराब का धंधा बन्द होने का नाम नहीं ले रहा है।चौतरवा थाना क्षेत्र मे शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलायी जा रही छापेमारी अभियान मे चौतरवा थाना पुलिस ने मंगलवार की शाम 210 बोतल अंग्रेजी शराब रोमियो क्रेजी विस्की बरामद करते हुए एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है तथा शराब कारोबारियों की बाईक भी जब्त किया है। थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि गुप्त सुचना मिली कि चंदरपुर- बकवा सरेह के रास्ते शराब की एक बडी खेप निकलने वाली है। उन्होने बताया कि सुचना के आलोक मे जमदार पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व मे उक्त गॉव के सरेह मे छापेमारी अभियान चलायी गयी। जहॉ 210 बोतल अंग्रेजी शराब रोमियो क्रेजी विस्की बरामद की गयी तथा कारोबार मे प्रयोग बाईक को जब्त करते हुए शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अंधेरे का लाभ लेते हुए एक शराब कारोबारी भागने मे सफल रहा। बरामद शराब उतर- प्रदेश ब्रांड की निर्मित है। गिरफ्तार शराब कारोबारी खैरटवा गॉव के राजदेव यादव व फरार कारोबारी भिखारी यादव है। शराब कारोबारी के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए बुधवार को न्यायिक हिरासत मे बेतिया भेजा गया।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM