शिकारपुर टीम ने सेमराब्रित को 3-1 से हराया मैन ऑफ द मैच रहे शिकारपुर के पुरुषोत्तम

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया । धोकराहाँ पंचायत के शिकारपुर नारा खेल मैदान में रविवार को सेमरावृत्त व शिकारपुर टीम के बीच वॉलीबॉल का उद्घघाटन मैच खेला गया। टॉस जीतकर सेमरा की टीम ने फील्ड लिया। शुरुआती दौर में सेमरा टीम का दबाव शिकारपुर टीम पर रहा। लेकिन दूसरे मैच से शिकारपुर टीम के खिलाड़ी हावी रहे। मुकाबला काफी रोमांचकारी रहा। बेस्ट ऑफ फाइव में शिकारपुर की टीम 3 गेम में विजयी रही।मैच का आयोजन शिकारपुर युवा क्लब की ओर से आयोजित किया गया । जिसका उद्धघाटन अवर निरीक्षक पंकज सिंह ने की। उन्होंने समारोह को सबोधित करते हुए कहा कि खेल का जीवन बहुत महत्व है। खासकर वॉलीबॉल जो गेम है इसमें शरीर के सभी अंगों का एक्सरसाइज हो जाता हैं। पुलिस और सेना में भर्ती होने वाले उम्मीदवारो के लिए यह गेम काफी महत्वपूर्ण है। गेम में रेफरी की भूमिका में जिला लेवल के रेफरी लैश खन्ना रहे। मौके पर मुखिया आशीष भट्ट, मुखिया प्रतिनिधि मिंकू शाही, राजकुमार शर्मा, अमरेश शर्मा, अधिवक्ता संतोष शर्मा ,भुटन शर्मा, रामबाबू शर्मा, राहुल शर्मा, रणविजय शर्मा, जितेंद्र भट्ट,असलम मियां, विनत कुमार,सनी शिकारपुरी, दीपू कुमार आदि उपस्थित रहे।वॉली बॉल टूर्नामेंट को देखने के लिये युवकों की भीड़ उमड़ी।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM