रामनगर बनकट के किराना दुकान में अगलगी 5 लाख मूल्य का किराना सामान जलकर नष्ट 25 हजार रूपये नकदी भी जले

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलीया संवाद सूत्र:- ।शनिवार की देर रात रामनगर बनकट चौक स्थित एक किराना दुकान में अचानक हुई अगलगी में 25 हजार रूपये नकद तथा 5 लाख रूपये मूल्य की सामग्री जल कर नष्ट हो गया।पंचायत के मुखिया जवाहर प्रसाद ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि देर रात हुई अगलगी की कारणों का पता नहीं चल पाया।सुबह सबकुछ जलकर नष्ट हो गया।बताया गया है कि अमवा मझार निवासी प्रेमचंद प्रसाद ने रामनगर बनकट चौक पर भाड़ा के दुकान में भारी किराना का दुकान किया था।शनिवार के दिन सात बजे के करीब दुकान बंद कर अपने घर गया।रविबार की सुबह बगलगीर दुकानदार ने आग लगने की खबर दी।आनन् फानन में जब वह दुकान पहुंचा तो आँखे फटी की फटी रह गयी।सब किराना सामान जलकर मलवा में तब्दील हो चूका था।दुकानदार प्रेमचंद प्रसाद ने बताया कि अगलगी में 25 हजार नकद भी जलकर राख हो गया।उन्होंने बताया कि खेत बिक्री कर जीविकोपार्जन के लिये दुकान किया था।सब नष्ट हो गया।घटना की सूचना मझौलिया पुलिस और सीओ को दे दी गयी है।जले सामग्रिओ में चावल, दाल,तेलहन दलहन ,करू तेल, सौंदर्ज प्रसाधन, मिक्सचर, बिस्कुट, डालडा रिफाइन आदि शामिल है।एक अगलगी ने दूकानदार को फुटपाथ पर ला खड़ा कर दिया।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM