सैराती भूमि पर भू माफियाओं का अवैध कब्जा

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/रामनगर से मनीश सिंह की रिपोर्ट:- रामनगर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट रामनगर मेंं सैराती भूमि पर भू-माफियाओं की गिद्ध की तरह नजर पड़ गई है। सैराती भूमि पर अवैध निर्माण कार्य स्थानीय प्रशासन की मिली-भगत से बे रोक-टोक काम जारी है। भू -माफियाओं का मनोबल इतना बढ़ा है कि दिन दहाड़े बिना किसी भय के निर्माण कार्य कराया जा रहे है।मालूम हो कि न्यू मार्केट रामनगर  मे कुल 10 एकड़ 67 डिस्मिल भूमि है। जिसमें मात्र लगभग सवा दो एकड़ भूमि का ही अँचल कार्यालय रामनगर के द्वारा लीज की गई है।शेष बची जमीन पर अवैध कब्जाधारीयों का कब्जा है।अँचल कार्यालय के द्वारा कुल 447 दुकान लीज की गई है। नगर पंचायत के द्वारा न्यू मार्केट में स्थित दुकानों से  होल्डिंग टैक्स की वसुली की जाती है। ज्ञात हो कि पिछले माह न्यू मार्केट रामनगर में हो रहे अवैध निर्माण के विरुद्ध एक दर्जन भर लोगों पर अंचल कार्यालय द्वारा  कार्रवाई करने की अनुशंसा की गई थी, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से यह मामला रफा-दफा कर दिया गया था। यह कार्रवाई सिर्फ दिखावा मात्र ही रह गया। आम जन में यह चर्चा हो रही है कि इन अवैध रुप से निर्माण कार्यों पर  अंंचल कार्यालय  के द्वारा कोई कार्रवाई न कर जनता को अंचल प्रशासन की नियत एवं नियती पर संदेह उत्पन्न करता है। मालूम हो कि रामनगर मे एक व्यपारी संघ बनाकर दलाली किया जा रहा है।जो व्यपारी संघ के द्वारा एक दुकान का निर्माण करने के लिए दुकानदार से प्रशासन माईनेज भर का डर भय दिखाकर लाखों रुपए ठग रहीे है । दुकानदारो के द्वारा रुपये देने से इनकार करने पर उसे झुठे मुकदमा दर्ज कर उसके निर्माण कार्य को रोक दिया जाता हैं।व्यपारी संघ के अध्यक्ष चिन्तामणि तिवारी, एवं सचिव अनिल राय के भय से बाजार के सभी दुकानदार डर के इन्हें रुपये दे देते है। इस समय न्यु मार्केट मे जुगनू सरदार और मनोज पटवा की दुकान मे काम रात्रि मे किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM