जाति निवास प्रमाण पत्र नहीं मिलने पर छात्रों का भड़का गुस्सा प्रखंड मुख्यालय में की तालाबंदी

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/बैरिया संवाद सूत्र:- जाति निवास प्रमाण पत्र के लिए परेशान छात्रों ने प्रखंड मुख्यालय के समक्ष जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया . बाद में कार्यालय में तालाबंदी की कर दी. ग्रामीण सुरेंद्र चौधरी, कृष्णा राम ,चंदन चौधरी, अवधेश पासवान, राज किशोर मुखिया ने बताया ने कि बहाली में जाने के लिए छात्रों ने जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन आरटीपीएस काउंटर पर दे रखा है .परंतु अंचला अधिकारी की लापरवाही के कारण प्रमाण पत्र अब तक नहीं मिला .छात्रों ने जमकर अंचलाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की . छात्रों ने बताया कि 1 माह पूर्व हम लोग आरटीपीएस काउंटर पर आवेदन जमा करा चुके हैं .परंतु अंचलाधिकारी द्वारा आज तक दौड़ाया जा रहा है. मोबाइल पर संपर्क नहीं होने के कारण अंचलाधिकारी की प्रतिक्रिया नहीं ली सकी है

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM