गोपालपुर, सिकटा समेत आठ थानों में नए थानाध्यक्ष

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया। जिले के चनपटिया, गोपालपुर, साठी, सिकटा, कालीबाग, श्रीनगर, नवलपुर व इनरवा थाने में नए थानाध्यक्षों की तैनाती पुलिस अधीक्षक ने की है। विदित हो कि सिकटा, गोपालपुर, साठी, चनपटिया के पूर्व थानाध्यक्षों का पदोन्नति इंस्पेक्टर में होने के बाद उन्हें जिले से स्थानांतरित कर दिया गया था। एसपी जयंतकांत ने बताया कि कालीबाग ओपी के प्रभारी मनीष कुमार शर्मा को चनपटिया का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं नगर थाने में तैनात दारोगा लालकिशोर गुप्ता को कालीबाग ओपी का प्रभारी बनाया गया है। जबकि नगर थाने के दारोगा राजेश कुमार झा को सिकटा का थानाध्यक्ष, इनरवा के थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार को साठी का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि शिकारपुर थाने के दारोगा कुंदन कुमार सिंह को इनरवा का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं श्रीनगर थानाध्यक्ष शाहिद अख्तर को गोपालपुर का थानाध्यक्ष तथा मुफस्सिल थाने के दारोगा शमीम अख्तर हवारी को श्रीनगर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मझौलिया थाने के दारोगा राजीव रजक को नवलपुर ओपी का अध्यक्ष बनाया गया है।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM