भ्रष्टाचार के विरोध में भूख हड़ताल

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/चनपटिया नगर संवाददाता:- नगर पंचायत कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में वार्ड पार्षद भूख हड़ताल पर रहे। पार्षदों के भूख हड़ताल को प्रखंड के विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं का भी समर्थन मिला। नपं कार्यालय के समक्ष वार्ड पार्षद किरण देवी , गीता देवी , नीलम देवी , सुशीला देवी , गुलनायरा खातून एवं चन्द्रमोहन प्रसाद एक दिन के उपवास पर रहे। इनका कहना है कि कार्यपालक पदाधिकारी की मनमानी के कारण नपं कार्यालय लूट खसोट का पर्याय बन गया है। उक्त पार्षद इओ के कार्यकाल की सारी योजनाओं की जांच कराने पर अड़े हुए हैं। ऐसा नहीं होने पर इन्होंने नपं कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है। वार्ड पार्षद किरण देवी ने कहा है कि नपं की सभी योजनाओं में कमीशनखोरी चरम है। इओ सहित नपं के कर्मी बिना नजराने के नजर तक नहीं उठाते हैं। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना को इओ ने अपनी कमाई का जरिया बना लिया है। पार्षद चन्द्रमोहन प्रसाद ने कहा कि नपं के भ्रष्टाचार के खिलाफ वे लंबे समय से संघर्षरत हैं। पिछले दिनों नपं कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया था। उनकी मांगों को अनसुना किए जाने की वजह से आज वे भूख हड़ताल पर हैं। पार्षदों ने समवेत स्वर में इओ के निलंबन सहित नपं की सारी योजनाओं की जांच करने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। मौके पर पहुंचे विधायक प्रकाश राय एवं अंचल अधिकारी राजीव नयन पांडेय ने जूस पिला कर पार्षदों का भूख हड़ताल खत्म कराया। विधायक ने उन्हें वरीय पदाधिकारी से नपं की योजनाओं की जांच का भरोसा दिलाया। इधर पार्षदों के समर्थन में जुटे सीपीएम के जगन्नाथ यादव , जद यू के अशोक ओझा , भाजपा के अनिल गुप्ता , कृष्णा पासवान , कांग्रेस के राधाकांत दूबे , महफूज रजा आदि ने कहा कि एक पखवाड़े के भीतर इओ के खिलाफ कारगर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की धार और तेज होगी।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM