विधायक और अधिकारियो का लगा संयुक्त जनता दरबार :

शौचालय भुगतान व रिश्वत वसूली का छाया रहा मुद्दा ।
---विधायक और अधिकारियो का लगा संयुक्त जनता दरबार ।
--- गरीबो व वंचितो के उत्थान पर विधायक ने दिया जोर ।

" सरस् संगम(कार्यलय) बेतिया/नौतन से सोनूभारतद्वाज की रिपोर्ट:-
                  

नौतन ।। प्रखंड कार्यालय मे कार्यरत कर्मचारी अपने आप को कलक्टर समझ जो जनता सबकी मालिक है । उनकी समस्याओ को सुनने के बजाय बलाॅक का चक्कर लगाने पर विवश करते है साथ ही किसानो और गरीबो से सरकारी योजनाओ मे रिश्वत वसूली की मांग करते है । वैसे कर्मी को बख्शा नही जाएगा ।ये बाते बुधवार को नौतन प्रखंड कार्यालय मे जनता दरबार मे जन समस्याओ से रूबरू होते हुए भाजपा विधायक नारायण साह  कही । विधायक ने कहा कि वंचित वर्ग और गरीबो के उत्थान के बारे मे सरकार के योजनाओ को धरातल पर उतारने की आवश्यकता है। लेकिन अधिकारी दरबदर भटकने पर मजबूर करते है । वही कड़े रूख अपनाते हुए विधायक ने कहा कि  बिना शौचालय निर्माण कराये कैसे प्रखंड को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है  इस बावत विधायक ने अधिकारियो से जबाव तलब किया । कहा कि  शौचालय बनाने के बाद लाभुक राशि के लिए प्रखंड कार्यालय मे दौड लगाने को विवश है । आखिर कारण क्या इस पर संतोषजनक जबाव दे। अगर लाभुको को शौचालय का भुगतान मे विलम्ब हुआ तो अगले  जनतादरबार मे सभी कर्मचारियो को कार्यालय मे बंद कर जिलाधिकारी को खबर की जाएगी। इस कार्य मे भाजपा कार्यकर्ता कड़ी नजर रखेंगे ।भुगतान मे किसी प्रकार की बहानेबाजी नही चलेगी ।दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।विधायक नारायण प्रसाद को बीडीओ ने विधायक नारायण प्रसाद को अस्वस्थ करते हुए कहा कि पंचायतवार कैम्प लगा कर शौचालय का भुगतान जल्द शुरू कर दिया जाएगा । जनता दरबार मे पेंशन ,पीएम आवास योजना ,दाखिल खारिज सहित राशि वसूली का मुद्दा सुरखियो मे छाया रहा । मौके पर प्रखंड प्रमुख पति मजहर आलम,उप प्रमुख पति विवेक कुमार ,बीएओ रत्नाकर दुवेदी ,पीओ प्रमोद कुमार ,मुखिया पति रमेश साह ,मोतीलाल साह ,जमादार मुखिया ,श्रीकांत शर्मा , जेएसएस बिनोद कुमार परवेक्षक अजहर हुसैन राजकुमार सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे/

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM