एस एस न्यूज़ कार्यालय दिल्ली गे्टर नोएडा :
BY.Dr Umesh Chhonker..
नोएडा / एसएसपी वैभव कृष्ण ने जिले में आज फिर एक बात साबित की है।
जिस थाने में है थानाप्रभारी उसी थाने की हवालात में बंद है थाना प्रभारी और तीन पत्रकारजब जिले का कैप्टन जैसा होगा वैसा ही जिले को चलना पड़ेगा।
जब ईमानदार अधिकारी के रूप में अपनी एक पहचान बना चुके वैभव कृष्ण ने जिले की पुलिस को एक नसीहत दे दी।
जब तक में एसएसपी हूँ जिले में भ्रष्टाचार नहीं चलेगा।
चाहे वो कितना ही ताकतवर हो। नोएडा के सेक्टर 20 से एक बड़ी खबर आ रही है
जिसके अनुसार एसएसपी वैभव कृष्ण ने नोएडा के सेक्टर-20 थाना प्रभारी मनोज पंत को खुद रंगे हाथों आठ लाख रुपए की घूस लेते गिरफ्तार कर लिया है।
मनोज पंत के साथ पत्रकार उदित गोयल,रमन ठाकुर और सुशील पंडित गिरफ़्तार हुए है।
यह चारों लोग एक कॉल सेंटर से वसूली कर रहे थे।
कॉल सेंटर और चारों के बीच करोड़ों की डील होनी थी।
मौके से एसएसपी ने एक पिस्टल भी बरामद किया है।
एसएसपी ने एडिशनल प्रभारी थाना सेक्टर २० जयवीर सिंह को सस्पेंड किया है।
चौकी इंचार्ज को किया सस्पेंड और केस भी कराया दर्ज एसएसपी ने मुकदमा दर्ज कर इंस्पेक्टर और तीनों पत्रकारों को हवालात में बंद किया गया है/
आदर्श पुलिस अधिकारी एसएसपी नोएडा वैभव कृष्ण द्वारा नोएडा के सेक्टर 20 थाना प्रभारी मनोज पंत व इंस्पेक्टर क्राइम जयबीर सिंह को आठ लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार करके पुलिस विभाग की छवि उज्ज्वल करने का कार्य किया गया,इंस्पेक्टर मनोज पंत व इंस्पेक्टर जयवीर सिंह के साथ पत्रकार रमन ठाकुर, सुशील पंडित व एक अन्य पत्रकार भी गिरफ़्तार, मुकदमा दर्ज कर इंस्पेक्टर और तीनों पत्रकारों को हवालात में बंद किया गया है...
आपको बताते चलें कि 2015 में कृष्ण वैभव एसएसपी एटा रहते हुए इन्होंने तत्कालीन सपा सरकार के गुंडे नेताओ जिन्होंने मतदान बूथ कैप्चरिंग के दौरान एक पुलिस उपाधीक्षक को बुरी गालियां व धमकियां दी थी,को मुकदमे कायम करवा कर घर मे घुसा कर सबक सिखाया था पर इन्होंने हटने की परवाह भी नही की थी ! बाद में घटिया नेताओ ने इनका स्थानांतरण करवा कर इनपर झूठे आरोप लगवाकर इनकी जाँचे भी करवाई,पर सत्य विजयी रहता है,,वैभव कृष्ण जी को अनंत शुभकामनाएं/
No comments:
Post a Comment