आम बजट से पहले योगी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली का बिल जमा करने वालों को मिलेगी अब यह नई छूट

एस एस न्यूज़ कार्यालय दिल्ली गे्टर नोएडा
BY.Dr Umesh Chhonker... 

                                    

गे्टर नोएडा /  यूपी सरकार ने बिजली का बिल बकाया वसूलने के लिए 2 किलोवाट तक के घरेलू व किसानों को लाभ देने के लिए सरचार्ज समाधान योजना चलाई थी। सरचार्ज समाधान योजना की अंतिम तिथि 31 जनवरी तय की थी। निर्धारित अवधि में योेजना का लाभ न लेने वालों के लिए अच्छी खबर है। ऐसे उपभोक्ताओं के पास में एक और मौका है। शासन की तरफ से इसकी तिथि को बढ़ा दिया गया है।
इतना बड़ा समय.. 
सरचार्ज समाधान योजना के तहत बकाया वसूलने के लिए उपभोक्ताओं के 31 जनवरी तक पंजीकरण करने की अंतिम तिथि रखी गई थी। अंतिम दिन बिद्युत सबस्टेशनों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त काउंटर की भी व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा सुबह 8 से रात 8 बजे तक पंजीकरण किए गए थे। उसके बाद भी लाखों उपभोक्ता सरचार्ज समाधान योजना का लाभ नहीं उठाए पाए थे। इसकी क वजह सर्वर का डाउन रहना भी रहा। किसानों व बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए यूपी सरकार ने योजना का लाभ देने के लिए 15 दिन का समय बढ़ा दिया है। वहीं अब उपभोक्ता 15 फरवरी तक पंजीकरण करा सकते है। सरचार्ज को छोड़कर बाकी धनराशि का 30 प्रतिशत जमा करने के बाद 31 मार्च तक शेष पूरा भुगतान करना होगा। तभी उपभोक्ता योजना का लाभ ले सकते है।
दादरी के धूममानिकपुर स्थित बिजली सबस्टेशन के एसडीओ आलोक का कहना है कि अब 15 फरवरी तक सरचार्ज समाधान योजना का लाभ उपभोक्ता उठा सकते है।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM