बाल विवाह,दहेज प्रथा एंव मधनिषेद मुक्त करने हेतु नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया ।

विकास मित्र रोहित राम के द्वार पर   नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया ।

* सरस संगम बगहा चंदन कुमार *

बगहा (प०च०):- बगहा नरईपुर वार्ड संख्या 11 के विकास मित्र रोहित राम के द्वार पर नुक्कड़ नाटक प्रदर्शन किया गया 
जिसका मुख्य उद्देश्य बाल विवाह, दहेज प्रथा एंव  मधनिषेद मुक्त करना है  जो कि सूचना एंव जनसंपर्क विभाग प०च० (बेतिया) के आदेश से दहेजप्रथा,बालविवाह को रोकने के लिए अपनी कला का प्रदर्शन किया जो कि बहुत ही मनमोहक था इनकी कला को देखने के लिए सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।

इनका दल का नाम- मुस्कान कला जत्था दल है। जिसका टीम लीडर राजमा खातून है इन्होंने दहेजप्रथा और बाल विवाह बन्द करो का नारा लगाते हुए कला का प्रदर्शन किया , यह अपना कला दिखाकर लोगो को यह समझना चाहते है। कि वो दहेज लेना बंद करे और बाल विवाह बन्द करे , 
18 साल से कम उम्र का लड़की और 21 साल से कम उम्र का लड़का  का शादी  करना कानूनन अपराध है।
नाबालिक लड़का लड़की का शादी करना नुकसानदायक होगा जिससे काफी दिक्कतें का सामना करना पड़ सकता है।

इनलोगो का कहना है।  दहेज लेना पाप है। और अपने बच्चे बच्चियों को कम उम्र में शादी करना सबसे बड़ी गुनाह है।
श्यामसुंदर ठाकुर, रामू कुजा, मनोज शाह , चंदन कुमार गुप्ता , सुरेश राम , रोहित कुमार ,रामनरेश शाह, पुनदेव यादव ,चिंता देवी, इतवारी देवी, प्रियंका कुमारी इन सभी ने मिलकर नुक्कड़़ नाटक का प्रदर्शन किया इस कार्यक्रम के बाद ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला। 

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM