एस एस न्यूज़ कार्यालय दिल्ली गे्टर नोएडा
By Dr Umesh Chhonker...
गे्टर नोएडा / जेवर थाना क्षेत्र के जहाँगीरपुर कस्बे मे रविवार को बुलन्दशहर जिले के ग्राम कानपुर और भाईपुर के ग्रामीण काफी संख्या मे इकट्ठा होकर जहाँगीरपुर कस्बे के मैन चौराहे पर पहुँचकर जाम लगा दिया।
जिससे खुर्जा जेवर रोड पर वाहनों की लम्बी कतार लग गयी।गौरतलब है
दो दिन पूर्व ग्राम लालपुर थाना खुर्जा नगर मे ग्राम कानपुर थाना रबूपुरा से एक बारात आयी थी। उसी बारात में डी जे पर डांस को लेकर दोनों पक्षों मे झगड़ा हो गया। दूसरा पक्ष अपना बदला लेने की फिराक मे था। रविवार को ग्राम लालपुर निवासी हनीफ खाँ अपने दो बेटों की बारात लेकर सलीम पुत्र हमीद निवासी ग्राम हसनपुर थाना जहाँगीरपुर जनपद बुलन्दशहर के यहाँ जा रहे थे। रास्ते मे हसनपुर रोड पर दूसरे पक्ष ने एक गाड़ी पर हमला कर दिया। जिसमें लात घूसें और चाकूबाजी भी हुई। जिसमें आकाश पुत्र सुरजन,कपिल पुत्र अनकपाल निवासी कानपुर थाना रबूपुरा जनपद गौतमबुद्धनगर,कपिल पुत्र अजीत, निर्भय पुत्र अजयपाल भाईपुर थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर को कुछ मुस्लिम युवकों ने चाकूओं से बुरी तरह से गोद दिया। जिससे उपरोक्त चारों लोग घायल हो गये। चारों घायलों को बुलन्दशहर और नोयडा के अस्पतालों मे भर्ती कराया गया है। जहाँ पर एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
उधर गुस्साए कानपुर निवासी लोग एक कार मे सवार होकर हसनपुर पहुँच गये। और हमीद के यहाँ आयी बारात मे झगड़ा करने लगे। सूचना पर बुलन्दशहर जिले की थाना जहाँगीरपुर पुलिस मौके पर पहुँच गयी और कार को अपने कब्जे मे ले लिया।जिसके बाद कानपुर ग्राम के ग्रामीण बड़ी संख्या मे इकट्ठा होकर जहाँगीरपुर पहुँच गये और जाम लगा दिया।

सूचना पाकर अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे जेवर कोतवाली प्रभारी सुरेन्द्र सिंह भाटी ने जाम खुलवाकर यातायात को सुचारू रूप से संचालित करा दिया।
करीब एक घंटे तक लोगों ने खुर्जा जेवर रोड को जाम किए रखा। लेकिन उसके बाद दोनों ग्रामों के ग्रामीणों ने दुकानों पर तोड़फोड़ की और दुकानों के सामान को बिखेर दिया। और उपद्रव करने लगे। उपद्रव की सूचना पाकर मौके पर आसपास के कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुँच गया। और उपद्रव कर रहे उपद्रवियों को वहाँ से हटा दिया। उसके बाद देर शाम काफी तादाद मे महिलाओं ने जाम लगा दिया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोबारा लगे जाम को तत्काल खुलवा दिया। फिलहाल जहाँगीरपुर कस्बे मे भारी संख्या मे की थानों की पुलिस और पीएसी मौजूद है। और स्थिति शान्तिपूर्ण बनी हुई है।और पुलिस के नियंत्रण में हैं।
एसपी ग्रामीण विनीत जायसवाल ने भी कस्बे का दौरा कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। जिसके बाद पुलिस बल ने पुलिस क्षेत्राधिकारी जेवर शरद चन्द्र शर्मा और तहसीलदार जेवर विजय शंकर मिश्रा के नेतृत्व मे कस्बे मे फ्लैगमार्च किया।
उपद्रवियों ने जबरन कराया बाजार बंद
जाम लगा रहे लोगों ने जबरन कस्बे की मार्केट को बंद करा दिया। और सड़क किनारे लगी सब्जियों और फलों की दुकान के सामान को बिखेर दिया। जिससे बस स्टैंड पर अफरा तफरी मच गयी। उपद्रवियों ने रोड से गुजर रहे वाहनों के भी शीशे तोड़ दिए। और कई जगह आग लगा दी। ये उपद्रवियों जहाँगीरपुर कस्बे अशान्ति फैलना चाहते थे। लेकिन शुक्र है कि कोई अन्य बड़ी घटना नही हो पायी।
दूसरे थाना क्षेत्र की थी घटना
बुलंदशहर जिले के थाना जहाँगीरपुर क्षेत्र के ग्राम हसनपुर की घटना थी। लेकिन ग्रामीणों ने जाम जेवर थाना क्षेत्र के जहाँगीरपुर कस्बे मे लगा दिया। गौरतलब है कि जहाँगीरपुर कस्बा गौतमबुद्धनगर जिले के जेवर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। जबकि हसनपुर ग्राम बुलन्दशहर जिले के जहाँगीरपुर थाना क्षेत्र की सीमा के अन्तर्गत आता है।
पशुओं से भरी गाड़ी छोड़कर ड्राइवर भाग गया
जाम मे पशुओं से भरी गाड़ी फँसने पर गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी सड़क पर ही छोड़कर भाग गया। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के गाड़ी को हटवाया। और गाड़ी मे बड़ी संख्या पशु भरे हुए थे। जो साँस भी नही ले पा रहे थे। पुलिस ने कस्बे वासियों की मदद से पशुओं को जहाँगीरपुर गौशाला मे उतरवा दिया।
No comments:
Post a Comment