जहांगीर पुर कस्बे में रविवार को हुई घटना के 2 वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल

एस एस न्यूज़ कार्यालय दिल्ली गे्टर नोएडा 
BY Dr Umesh Chhonker... 
                         

ग्रेटर नोएडा / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतमबुद्धनगर व पुलिस क्षेत्राधिकारी जेवर के निर्देशानुसार अनुसार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे निरन्तर अभियान के अंर्तगत 17 फरवरी 2019 को कस्बा जहाँगीरपुर में हुई घटना के वांछित अभियुक्तों शाहरुख पुत्र अजीज अहमद निवासी मकान नंबर जी 57/ अबुल फजल इंकलेब पार्ट फर्स्ट जामियांनगर ओखला विहार दिल्ली, साजिद पुत्र कमरुद्दीन निवासी ग्राम लालपुर थाना खुर्जा नगर बुलंदशहर सम्बंधित मुकदमा अपराध संख्या 107/19 धारा 307 भादवि को कस्बा जहाँगीरपुर से गिरफ्तार कर लिया। उपरोक्त दोनों अभियुक्तों ने रविवार को हसनपुर रोड जहाँगीरपुर मे भाईपुर निवासी कपिल पुत्र अजीत, निर्भय पुत्र अजयपाल निवासी भाईपुर थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर और आकाश पुत्र सुरजन, कपिल पुत्र अनकपाल निवासी कानपुर थाना रबूपुरा जनपद गौतमबुद्धनगर को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। 
जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने जहाँगीरपुर मे उपद्रव किया था। पकड़े गये अभियुक्तों के विरूद्ध पुलिस ने सोमवार को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM