सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्युरो रिपोर्ट:- मतदाता जागरूकता अभियान के तहत महारानी जानकी कुँअर महाविद्यालय में छात्र- छात्राओं के बीच निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्वीप कोर कमिटी की सदस्या मेरी एडलीन की अध्यक्षता में किया गया। प्रतियोगिता के प्रारंभ में परीक्षा नियंत्रक डॉ. आर. के. चौधरी ने छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक जागरूक व्यक्ति, एक जागरूक मतदाता का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है। यह जागरूकता खुद की सीमा से बाहर निकलकर अन्य मतदाताओं को भी जागरूक करने लगे तो उसकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि जागरूक मतदाता के जागरूक मतदान से एक जागरूक सरकार का निर्माण होगा जो देशहित में होगा। वही 'राष्ट्र निर्माण में मतदाताओं की भूमिका' विषय पर छात्र- छात्राओं ने निबंध लिखा। जिला स्वीप कोर कमिटी की सदस्य मेरी एडलीन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों के नाम की घोषणा शीघ्र ही की जायेगी। साथ ही कॉलेज में आगामी दिनों में रैली, रंगोली, भाषण प्रतियोगिता आदि का भी आयोजन किया जाएगा। मेरी एडलीन ने छात्र- छात्राओं को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि लोक सभा चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित अवश्य करे और अन्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए जागरूक करें। जिला रेड क्रॉस के सचिव जगमोहन कुमार ने सभी छात्रों को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए मतदान की महत्ता बताते हुये शत प्रतिशत मतदान के लिए संकल्प दिलाया। कार्यक्रमको सफल बनाने में एनसीसी ऑफिसर डॉ. सुरेन्द्र राय, शिक्षा विभाग के स्वीप कमिटी सदस्य अभिमन्यु कुमार मधु, राकेश डिक्रूज, रविरंजन यादव, अद्या शर्मा, शमीम आरा, वंदना कुमारी आदि का सराहनीय योगदान रहा। इस प्रतियोगिता में रेड क्रॉस यूथ क्लब के सदस्य, एनसीसी कैडेट्स, बीबीए, बायोटेक्नोलॉजी, बीसीए आदि कोर्सेज के छात्र-छात्रा सहित अन्य युवक-युवती भी शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM