सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/सिकटा संवाद सूत्र:-  सिकटा--संवाद-सूत्र-- स्वच्छता अभियान के तहत सोमवार को प्रखंड के झुमका उर्दू मध्य विद्यालय में छात्रों को स्वच्छता का पाठ पढाया गया। डीआरपी सियानन्द झा ने एक कार्यक्रम का आयोजन कर निरोग रहने के लिए गंदगी से दूर रहने का कतिपय उपाय बताये।  कहा कि आसपास गंदगी नहीं फैलने दें। घर के पडोस में साफ-सफाई रखे। इस दौरान डीआरपी ने  विद्यालय के छात्रों को भोजन करने के पहले साबुन से हाथ धोकर ही खाना खाने का हिदायत दिया। छात्रों को रोज हाथ धोने का आदत डालने पर जो दिया। कहा कि जो स्वंय को स्वच्छ रहकर स्वस्थ नही रह सकता वह समाज को कैसे स्वच्छ व स्वस्थ रख सकता है। छात्र देश के भविष्य है। अब देश व समाज सुधारने की जिम्मेदारी छात्रों पर ही आने वाली है। इससे स्वच्छता के प्रति छात्रों को जागरूक होना आवश्यक है। इस बीच छात्र-छात्राओं को शौच के लिए शौचालय का ही उपयोग करने व खुले में शौच नहीं करने जाने का संकल्प दिलाया। कहा कि जिसके घर में शौचालय नहीं है। मजबूरन वैसे व्यक्ति खुले में शौच जाते है तो शौच के बाद उसपर मिट्टी डालकर ढकना नही भुले। ऐसा नही करने से व्यापक पैमाने पर गंदगी फैलती है। जो संक्रामक बिमारियों समेत दर्जनाधिक गम्भीर रोगों का मूल कारण होता है।  मौके पर  प्रधानाध्यापक हरेश कुमार सिंह , महम्मद मुस्तकीम , असरार अहमद , अमानतुल्लाह आदि शिक्षकों समेत  छात्र व छात्राएं  मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM