मारपीट में घायल युवक की मौत ।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/बैरिया संवाद सूत्र:- पुराने विवाद को लेकर सिसवा सरेया मे राड से पीटकर जख्मी हुए मोहन पटेल की मौत हो गई है ।थानाध्यक्ष राणा प्रसाद ने बताया कि मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर एफआईआर की गई है ।आरोपी शत्रुधन पटेल , पप्पू कुमार ,दीपू व सुनैना की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है । बताया जाता है कि पिछले माह मे पुराने विवाद को लेकर उक्त सभी हरबे हथियार से लैश होकर मोहन पटेल के घर पर धावा बोल दिया ।मृतक की पत्नी ने बतायी कि वह घर पर पति के साथ बैठी थी ।तभी शत्रुधन लोहे का राॅड लेकर पहुँच गया ।गाली गलौज करते हुए मोहन पटेल को राॅड से मारने लगा ।अन्य आरोपियों ने भी मारपीट करने लगे ।हल्ला सुनकर लोग पहुँच गए ।घायल मोहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया ।इधर गांव के लोग पंचायत की बात कहकर इस मामले को सुलझाने में लगे । जिसके कारण उस वक्त एफआईआर नही हुई ।जब रविवार को उसकी मौत हो गई तो बवाल खडा हो गया ।आरोपी सभी घर छोड़ कर फरार हो गए है ।इधर इस घटना के बाद गांव मे मातमी सन्नाटा छा गया है ।महज पुराने विवाद को लेकर शत्रुधन पटेल ने इस तरह की पिटाई कर दिया ।जिससे मोहन पटेल की मौत हो गई ।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM