महिला के साथ मारपीट तथा लूट पाट करने की प्राथमिकी दर्ज।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/ सरिसवा संवाद सूत्र:- गांव निवासी मुन्ना पासवान की पत्नी रंजना देवी ने मझौलिया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि वह टेंपो में सवार होकर अपने घर से बेतिया जा रही थी ।इसी बीच नानोसती चौक समीप नानोसती गांव निवासी बालिस्टर यादव तथा अरुण यादव जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए टेंपो का चाबी खींचकर मारपीट करने लगे तथा कपड़ा को फाड दिए। महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र एवं नगदी छीन लिया ।इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि उक्त महिला के आवेदन पर थाना कांड संख्या 169/19 भा द वि 354 बी हरिजन अत्याचार अधिनियम एसएसटी के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए दरोगा सुनील कुमार सिंह को अनुसंधान करते हुए अद्यतन कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM