मोबाइल से संपर्क हुआ प्यार में तब्दील ।।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाद सूत्र:- शादी का झांसा देकर यौन शोषण का एक मामला प्रकाश में आया है ।इस मामले को लेकर पीड़िता रीना कुमारी पिता अलगू महतो शनिचरी थाना के मिश्रौली बाजार की रहने वाली ने मझौलिया थाना में एक आवेदन प्रतिवेदित किया है। आवेदन में उसने आरोप लगाया है कि तकरीबन 2 वर्ष पहले मनी भूषण कुमार पिता खूबलाल महतो ग्राम पारस पकड़ी से संपर्क हुआ संपर्क प्यार में तब्दील हो गया और प्यार में झांसा देकर शादी करने का प्रलोभन देते हुए यौन शोषण उसने कई बार बना लिया ।वही मनीभूषण कुमार प्रलोभन दिया कि उसके बड़े भाई की शादी होने के उपरांत वह उससे शादी अवश्य कर लेगा। इसी प्रलोभन को देते हुए मणि भूषण ने बार-बार यौन शोषण बनाए रखा। पीड़िता का कहना है कि वह अपने बहन के घर पारस पकड़ी गई थी उसी समय बहन के पड़ोसी मनी भूषण से प्यार हो गया था। इधर मणि भूषण शादी से इंकार कर रहा है एवं दहेज में उसके परिजन नगद चार लाख एवं अपाची बाइक पीड़िता के परिजनों से मांग कर रहा है। पीड़िता का कहना है कि इतना दहेज देने में मेरे परिजन सक्षम नहीं है ।उसके बाद वाह अन्यत्र जगह शादी करने को फिराक में जुट गया है ।उसने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपनी शादी मणि भूषण से कराने की गुहार लगाई है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आलोक में जांच आरंभ कर दी गई है ।जांच उपरांत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर पीड़िता ने बताया कि जिला पुलिस कप्तान के यहां भी उसने आवेदन दिया है। वही इस आलोक में आरोपित का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM