पत्नी को जान से मारने की कोशिश

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- बेतिया : नगर के कालीबाग ओपी में पूर्व में दर्ज कराए गए केस को उठाने के लिए पति ने पत्नी का जान मारने का प्रयास किया है। मामले में राजन कुमार की पत्नी रीना देवी ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। रीना एमजेके कॉलेज गर्ल हॉस्टल में सिक्योरिटी गार्ड का काम करती हैं। पुलिस को दिए बयान में रीना ने बताया है कि वह घर से एमजेके कॉलेज में जा रही थी। जैसे ही नाज़नी चौक के समीप पहुंची उसका पति राजन आ गया। राजन उसे जबरन पकड़ लिया और केस उठाने की बात करने लगा। इंकार करने पर चाकू दिखाकर जान मारने की धमकी देने लगा तथा गला दबाने लगा। पति की हरकत देख वहां भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर वह भीड़ में शामिल होकर फरार हो गया। तब लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इस बाबत थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। गवाही देने से इंकार करने पर बहू की पिटाई बेतिया : झूठे केस में गवाही देने से इंकार करने पर एक बहू की पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुरानी गुजरी निवासी धनु साह की पत्नी आरती देवी ने अपने पति, सांस भीखू देवी, ससुर प्रेम साह, सुबराज साह, साहेब साह के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए बयान में आरती ने बताया है कि वह अपने घर के दरवाजा पर बैठी थी इसी दौरान आरोपी आई और झूठे केस में गवाही देने की बात करने लगे। इंकार करने पर सभी मारपीट करने लगे। गलत नियत से उसके कपड़े फाड़ दिया। पेटी तोड़कर 48 सौ रुपये निकाल लिए। थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM