स्वरांजलि सेवा संस्थान परिसर में भोजपुरी लोक गायक जे .पी यादव के निधन के पश्चात शोक सभा का आयोजन किया गया । 
*सरस संगम बगहा*

वाल्मीकिनगर - स्वरांजलि सेवा संस्थान परिसर में भोजपुरी लोक गायक जे .पी यादव के निधन के पश्चात शोक सभा का आयोजन किया गया । चर्चित कलाकार डी. आनंद ने कहा कि विगत 2 अप्रैल को अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी।  जिनका इलाज मोतिहारी में चल रहा था । लोक गायन में जे. पी यादव निपुण थे । उनके निधन से भोजपुरी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। श्री गणेशा मोशन पिक्चर के निर्माता रंजन सिन्हा ने लोक गायक श्री यादव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भोजपुरी जगत में यह एक अपूरणीय क्षति है। निर्देशक राहुल के. श्रीवास्तव ने कहा कि यह एक दुखद घटना है ।
लखनऊ की नायिका अनीता उपाध्याय ने कहा कि जेपी यादव के परिवार को भगवान दुख से लड़ने की क्षमता दें । दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया । कलाकार विशाल कुमार ने कहा कि जेपी यादव  अपनी प्रतिभा से कई कलाकारों को प्रतियोगिताओं में परास्त  कर चुके थे। इस मौके पर साहित्यकार सच्चिदानंद सौरभ,  शिवचंद्र शर्मा, गायिका आशा साहू, अखिलानंद ,अनमोल कुमार, नायिका कुमारी संगीता, अभिनेता उदय नारायण, उपेंद्र कुमार, दिनेश कुमार एवं सहायक निर्देशक विजय प्रकाश मद्धेशिया ने भी अपनी शोक संवेदनाओं को व्यक्त किया ।
ADD :-

1 comment:

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM